By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बदनाम तालिबान ने खुलेआम उतारा मौत के घाट, फुटबॉल स्टेडियम में हत्या के दोषियों को गोलियों से भूना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > बदनाम तालिबान ने खुलेआम उतारा मौत के घाट, फुटबॉल स्टेडियम में हत्या के दोषियों को गोलियों से भूना
विदेश

बदनाम तालिबान ने खुलेआम उतारा मौत के घाट, फुटबॉल स्टेडियम में हत्या के दोषियों को गोलियों से भूना

Last updated: 2024/02/23 at 10:45 AM
Share
4 Min Read
बदनाम तालिबान ने खुलेआम उतारा मौत के घाट, फुटबॉल स्टेडियम में हत्या के दोषियों को गोलियों से भूना
SHARE

क्रूर और हिंसक कानूनों के लिए दुनियाभर में बदनाम तालिबान का असली चेहरा अब दुनिया के सामने आने लगा है।

अच्छाई का ढोंग करने वाली तालिबानी सरकार का काला सच एक बार फिर सामने आया है।

एएफपी की रिपोर्ट है कि तालिबानी हुकूमत ने गुरुवार को पूर्वी अफगानिस्तान में एक फुटबॉल स्टेडियम में हत्या के दो दोषियों को सार्वजनिक रूप से मौत के घाट उतार दिया।

इन दो लोगों की मौत की हस्ताक्षर तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने किए थे। तालिबान ने एक बार फिर साबित किया है कि वह आंख के बदले आंख लेने की अपनी पुरानी परंपरा पर कायम है।

घटनास्थल पर मौजूद एएफपी पत्रकार के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी अतीकुल्लाह दरविश ने तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा द्वारा हस्ताक्षरित डेथ वारंट को जोर से पढ़ा और उसके बाद गजनी शहर में दोनों व्यक्तियों को गोलियों से भून दिया गया।

दरविश ने कहा, “इन दोनों लोगों को हत्या के अपराध में दोषी ठहराया गया था। अदालत ने दो साल की सुनवाई के बाद आदेश पर हस्ताक्षर किए गए।” इन दोनों की मौत का तमाशा देखने के लिए तालिबानी सरकार के आदेश पर हजारों लोग स्टेडियम में एकत्र हुए थे।

दोषियों के घरवाले भी मौजूद थे
दोषी व्यक्तियों के पीड़ितों के परिवार उपस्थित थे और उनसे पूछा गया कि क्या वे अंतिम समय में अपने परिजनों के लिए कुछ कहना चाहते हैं? लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि काबुल में 2021 में सत्ता संभालने और इस्लाम की सख्त व्याख्या लागू करने के बाद से तालिबान को किसी अन्य सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी गई है।

तालिबान के सर्वोच्च नेता अखुंदज़ादा ने 2022 में न्यायाधीशों को इस्लामी कानून के सभी पहलुओं को पूरी तरह से लागू करने का आदेश दिया था- जिसमें “आँख के बदले आँख” वाली सज़ा जिसे स्थानीय भाषा में “क़िसास” कहा जाता है, भी शामिल है।

अफगानिस्तान में तालिबान ने अपने कानूनों में काफी कड़े नियमों को लागू किया है। जिसमें मौत और शारीरिक दंड शामिल हैं। जैसे कोड़े मारना, सड़क पर पत्थर से पीट-पीटकर हत्या शामिल है। 1996 से 2001 तक तालिबान के पहले शासन के दौरान अफगानिस्तान में सार्वजनिक तौर पर मौत की सजा देना आम बात थी।

बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को हत्या के दो दोषियों को मौत की सजा देना तालिबान अधिकारियों के सत्ता में लौटने के बाद दी गई तीसरी और चौथी मौत की सजा है।

पहले दो को भी हत्या का दोषी ठहराया गया था। पिछली फांसी जून 2023 में दी गई थी, जब लघमान प्रांत में एक मस्जिद के मैदान में लगभग 2000 लोगों के सामने एक दोषी हत्यारे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

चोरी और शराब पीने पर कोड़े मारने की सजा
हालांकि, चोरी, व्यभिचार और शराब सेवन सहित अन्य अपराधों के लिए सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने की सजा सुनाई जाती है।

इसके अलावा तालिबान सरकार ने लड़कियों और महिलाओं को हाई स्कूलों और विश्वविद्यालयों से भी प्रतिबंधित कर दिया है। उन्हें पार्कों, मनोरंजन मेलों और जिमों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

February 23, 2024 February 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उत्तरप्रदेश समेत इन राज्यों में 100 उम्मीदवार घोषित करने जा रही भाजपा, लिस्ट तैयार; मंजूरी का इंतजार… उत्तरप्रदेश समेत इन राज्यों में 100 उम्मीदवार घोषित करने जा रही भाजपा, लिस्ट तैयार; मंजूरी का इंतजार…
Next Article किसान आंदोलन में मारे गए 2 पुलिसकर्मी, 1 को ब्रेन हैमरेज; उपद्रवियों पर लगेगी रासुका… किसान आंदोलन में मारे गए 2 पुलिसकर्मी, 1 को ब्रेन हैमरेज; उपद्रवियों पर लगेगी रासुका…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?