By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्या BJP को है RSS के समर्थन की जरूरत? जेपी नड्डा बोले- अब हम अपने भरोसे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > क्या BJP को है RSS के समर्थन की जरूरत? जेपी नड्डा बोले- अब हम अपने भरोसे…
देश

क्या BJP को है RSS के समर्थन की जरूरत? जेपी नड्डा बोले- अब हम अपने भरोसे…

Last updated: 2024/05/18 at 10:28 AM
Share
2 Min Read
क्या BJP को है RSS के समर्थन की जरूरत? जेपी नड्डा बोले- अब हम अपने भरोसे…
SHARE

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को पार्टी का वैचारिक मोर्चा करार दिया है।

अटल बिहारी वाजपेयी के युग की तुलना में भाजपा के भीतर आरएसएस की उपस्थिति कैसे बदल गई है? इस सवाल का जवाब देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी की संरचना मजबूत हो गई है। अब भाजपा अपने भरोसे ही चलती है।

जेपी नड्डा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वाजपेयी के समय में पार्टी को खुद को चलाने के लिए आरएसएस की जरूरत थी क्योंकि उस समय बीजेपी कम सक्षम और छोटी पार्टी हुआ करती थी।

उन्होंने कहा, “शुरू में हम अक्षम होंगे, थोड़ा कम होंगे, आरएसएस की जरूरत थी। आज हम बढ़ गए हैं। पहले से अधिक सक्षम हैं। बीजेपी अब अपने आप को चलाती है। यही अंतर है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा को आरएसएस के समर्थन की जरूरत है, जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी बड़ी हो गई है और इसके नेता अपने कर्तव्य और भूमिकाएं निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है, जबकि भाजपा एक राजनीतिक दल है।

जेपी नड्डा ने कहा कि आरएसएस वैचारिक तौर पर काम करता रहा है। उन्होंने कहा, “हम अपने मामलों को अपने तरीके से संभालते हैं। और राजनीतिक दलों को यही करना चाहिए।”

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि भाजपा की मथुरा और वाराणसी के विवादित स्थलों पर मंदिर बनाने की तत्काल कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, “भाजपा के पास ऐसा कोई विचार, योजना या पार्टी की इच्छा नहीं है। कोई चर्चा भी नहीं हुई है।”

आपको बता दें कि आरएसएस की स्थापना 27 सितंबर, 1925 को हुई थी। यह भाजपा का वैचारिक गुरु रहा है। माना जाता है कि इसने पार्टी को एक उभरते हुए संगठन से एक राजनीतिक दिग्गज बनने में मदद की है।

नभाजपा के कई वरिष्ठ नेता आरएसएस के कार्यकर्ता और सदस्य रहे हैं। मोहन भागवत संगठन का नेतृत्व करते हैं।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

May 18, 2024 May 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लाल सागर किनारे कट्टर इस्लामिक देश में सुंदरियों का कैट वॉक, फिर सऊदी प्रिंस सलमान की तारीफ क्यों?… लाल सागर किनारे कट्टर इस्लामिक देश में सुंदरियों का कैट वॉक, फिर सऊदी प्रिंस सलमान की तारीफ क्यों?…
Next Article अब बिना वीजा के भी जा सकेंगे रूस, कर सकेंगे मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग की खूबसूरती का दीदार; पर कब से?… अब बिना वीजा के भी जा सकेंगे रूस, कर सकेंगे मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग की खूबसूरती का दीदार; पर कब से?…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?