By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब बिना वीजा के भी जा सकेंगे रूस, कर सकेंगे मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग की खूबसूरती का दीदार; पर कब से?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > अब बिना वीजा के भी जा सकेंगे रूस, कर सकेंगे मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग की खूबसूरती का दीदार; पर कब से?…
विदेश

अब बिना वीजा के भी जा सकेंगे रूस, कर सकेंगे मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग की खूबसूरती का दीदार; पर कब से?…

Last updated: 2024/05/18 at 10:29 AM
Share
3 Min Read
अब बिना वीजा के भी जा सकेंगे रूस, कर सकेंगे मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग की खूबसूरती का दीदार; पर कब से?…
SHARE

भारत और रूस की मित्रता पूरी दुनिया में मशहूर है। जब-जब संकट आया है दोनों देशों ने एक-दूसरे की मदद की है।

अब इस दोस्ती में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। दोनों देश अपने लोगों को वीजा फ्री टूरिस्ट एंट्री देने की कार्य योजना पर काम कर रहे हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि 2024 में इसे मूर्त रूप दिया जा सकता है। एक रूसी मंत्री के मुताबिक, रूस और भारत के बीच यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए द्विपक्षीय समझौते पर अगले महीने यानी जून में बातचीत शुरू होगी। 

आरटी न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया रूसी मंत्री ने यह भी कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली वीजा फ्री टूरिस्ट ग्रुप को एक-दूसरे देश में भेजने और पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देने की योजना पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। 

आरटी न्यूज ने रूसी आर्थिक विकास मंत्रालय के बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग और विशेष परियोजना विभाग की निदेशक निकिता कोंद्रतयेव के हवाले से कहा है कि भारत में अंदरूनी मंत्रालयों के बीच कॉर्डिनेशन का काम अंतिम चरण में है।

कज़ान में “रूस – इस्लामिक वर्ल्ड: कज़ानफ़ोरम 2024” अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के मौके पर रूसी मंत्री ने घोषणा की कि जून में पहली बार मॉस्को और नई दिल्ली के बीच मसौदा समझौते पर चर्चा की जाएगी और 2024 के  अंत तक इस पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

मंत्री ने कहा, “रूस और भारत अपने पर्यटन संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार हैं। दोनों देश वीजा फ्री टूरिस्ट ग्रुप का आदान-प्रदान शुरू करने के लिए तैयार हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत का पहला दौर जून में निर्धारित है, जिसका लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक द्विपक्षीय समझौते को अंतिम रूप देना है।”

कोंद्रतयेव  ने बताया कि रूस चीन और ईरान के साथ भी मौजूदा वीजा फ्री एंट्री और मुक्त यात्रा समझौतों की उपलब्धियों को जारी रखना चाहता है।

बता दें कि 1 अगस्त 2016 को, रूस और चीन ने बिना वीजा के ग्रुप टूरिस्ट एंट्री कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जो अबतक जारी है। कोंद्रतयेव के मुताबिक, उसी दिन रूस और ईरान ने भी वीजा फ्री ग्रुप टूरिस्ट एंट्री कार्यक्रम की शुरुआत की थी। रूस अब इसे भारत के साथ आगे बढ़ाना चाहता है।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

May 18, 2024 May 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्या BJP को है RSS के समर्थन की जरूरत? जेपी नड्डा बोले- अब हम अपने भरोसे… क्या BJP को है RSS के समर्थन की जरूरत? जेपी नड्डा बोले- अब हम अपने भरोसे…
Next Article भारत के पहले परमाणु परीक्षण का नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ क्यों? 50 साल बाद भी रहस्य है ऑपरेशन… भारत के पहले परमाणु परीक्षण का नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ क्यों? 50 साल बाद भी रहस्य है ऑपरेशन…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?