By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वो दिन जब हम नाकाम रहे… हमास हमले की बरसी पर इजरायल ने शेयर किया आतंकियों का अनसीन वीडियो…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > वो दिन जब हम नाकाम रहे… हमास हमले की बरसी पर इजरायल ने शेयर किया आतंकियों का अनसीन वीडियो…
विदेश

वो दिन जब हम नाकाम रहे… हमास हमले की बरसी पर इजरायल ने शेयर किया आतंकियों का अनसीन वीडियो…

Last updated: 2024/10/08 at 11:04 AM
Share
5 Min Read

SHARE

आज हमास आतंकियों की इजरायल पर हमले को एक साल पूरा हो गया है।

Contents
एक मिनट के मौन से दिन की शुरुआतआईडीएफ ने अनसीन वीडियो डालाहमास के पूर्ण खात्मे तक जंग रखने की कसमहमास बोला- युद्धविराम से पीछे हटा इजरायल

हमास का हमला इतना भीषण था कि इसमें एक झटके में 1200 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा हमास ने जमीन पर कत्लेआम मचाते हुए 250 लोगों को अगवा कर लिया।

अभी भी 101 बंधक हमास के कब्जे में है। एक साल की जंग में इजरायल ने भले ही गाजा को श्मशान बना दिया और 44 हजार लाशों के ढेर लगा दिए, फिर भी इजरायल अपने लोगों की वापसी सुनिश्चित नहीं कर पाया है।

आज इजरायली पीएम और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने 7 अक्टूबर के पीड़ितों को याद किया, साथ ही बाकियों को वापस लाने की फिर कसम खाई।

इजरायली सेना आईडीएफ ने इस मौके पर हमास हमले का अनसीन वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो पिछले साल 7 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जब मिसाइल अटैक के बाद हमास आतंकी सीमा पार करके साउथ इजरायल में लोगों पर टूट पड़े थे।

इजरायल ने हमास के घातक हमले की पहली वर्षगांठ मनाने की शुरुआत नरसंहार स्थलों पर श्रद्धांजलि सभाओं और बंधकों की वापसी के लिए रैलियों के माध्यम से की।

गाजा पट्टी से फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा किए गए भीषण हमले की वर्षगांठ मनाने के लिए दुनिया भर में समारोह और कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमास अटैक में 1,200 से अधिक इजरायलियों की जान चली गई थी।

एक मिनट के मौन से दिन की शुरुआत

सोमवार को इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने सुबह 6:29 बजे एक मिनट का मौन रखकर दिन की शुरुआत की। मिसाइल अटैक के बाद हमास आतंकियों ने हथियारों के साथ सीमा पार की और साउथ इजरायल के किबुत्ज़ रीम में घुस गए।

यहां उस समय नोवा संगीत समारोह चल रहा था। हमास आतंकियों ने वहां जमकर कत्लेआम मचाया और कम से कम 370 लोगों की जान ले ली।

राष्ट्रपति ने कहा, “हमले को एक साल बीत चुका है। वो दिन जब आसमान काला हो गया था और हम सभी ने दुश्मन की राक्षसी क्रूरता देखी। वे यहूदी लोगों का विनाश चाहते थे।”

Watch: On the anniversary of the October 7 Hamas Massacre, the IDF revealed new footage of the battles at Kibbutz Rei'im. pic.twitter.com/JRbGFmkz7b

— The Jerusalem Post (@Jerusalem_Post) October 6, 2024

आईडीएफ ने अनसीन वीडियो डाला

आईडीएफ ने हमले की बरसी पर सोशल मीडिया में हमास आतंकियों का अनसीन वीडियो शेयर किया। इजरायली पुलिस स्टेशन पर लड़ाई का यह दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया था। दृश्य में देखा जा सकता है कि हमास ने इमारत पर कब्ज़ा कर लिया था और कई अधिकारियों को मार डाला।

מלוכדים News: שנה לטבח! הבית שהפך לסמל הזוועות • התיעוד מבית משפחת תעסה וגבורת האב שהציל את ילדיו pic.twitter.com/lnvisCcf5Q

— ישראלי News (@Israeli1News) October 6, 2024

हमास के पूर्ण खात्मे तक जंग रखने की कसम

हमास हमले की बरसी पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर हमास के पूर्ण विनाश हो जाने तक जंग जारी रखने की कसम खाई। जनरल स्टाफ के प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने कहा कि देश एक “लंबी लड़ाई” लड़ रहा है।

आईडीएफ सदस्यों को अपने संदेश में उन्होंने कहा, “यह एक लंबी लड़ाई है। इसमें हमें न सिर्फ अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है, बल्कि दुश्मन के पूर्ण खात्मे की इच्छाशक्ति को भी प्रबल करना है। हमारे दुश्मन हर महीना, हर सप्ताह और हर दिन पहले से भी बदतर स्थिति में आ रहे हैं।”

हमास बोला- युद्धविराम से पीछे हटा इजरायल

हमास के मुख्य वार्ताकार और उप गाजा प्रमुख खलील अल-हय्या ने कहा है कि गाजा में बमबारी शुरू होने के एक साल बाद और हमास के लचीलेपन के बावजूद इजरायल अब भी संघर्ष विराम समझौते को रोक रहा है।

यह जानकारी डॉन ने समाचार एजेंसियों के हवाले से खबर दी। अल हय्या ने हमास के अक्सा टेलीविजन पर दिखाए गए एक भाषण में कहा, “हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि फिलिस्तीन का मुद्दा दुनिया में प्रमुख विषय बन चुका है और सभी पक्ष अब यह महसूस करते हैं कि इस क्षेत्र में तब तक कोई सुरक्षा और स्थिरता कायम नहीं हो सकती, जब तक कि हमारे लोगों को पूर्ण अधिकार नहीं मिल जाता है।”

The post वो दिन जब हम नाकाम रहे… हमास हमले की बरसी पर इजरायल ने शेयर किया आतंकियों का अनसीन वीडियो… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

October 8, 2024 October 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छोटे शहरों में ई-कॉमर्स की उछाल, 72% ग्राहकों ने बढ़ाई खरीदी की रफ्तार छोटे शहरों में ई-कॉमर्स की उछाल, 72% ग्राहकों ने बढ़ाई खरीदी की रफ्तार
Next Article वो दिन जब हम नाकाम रहे… हमास हमले की बरसी पर इजरायल ने शेयर किया आतंकियों का अनसीन वीडियो… वो दिन जब हम नाकाम रहे… हमास हमले की बरसी पर इजरायल ने शेयर किया आतंकियों का अनसीन वीडियो…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

Previous Article वो दिन जब हम नाकाम रहे… हमास हमले की बरसी पर इजरायल ने शेयर किया आतंकियों का अनसीन वीडियो… वो दिन जब हम नाकाम रहे… हमास हमले की बरसी पर इजरायल ने शेयर किया आतंकियों का अनसीन वीडियो…
Next Article राहुल ने दलित के घर बनाया खाना राहुल ने दलित के घर बनाया खाना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?