By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने का मामला पहुंचा कोर्ट, गिरिराज ने उठाए सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने का मामला पहुंचा कोर्ट, गिरिराज ने उठाए सवाल
राज्य

लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने का मामला पहुंचा कोर्ट, गिरिराज ने उठाए सवाल

Last updated: 2024/09/28 at 10:58 AM
Share
5 Min Read
लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने का मामला पहुंचा कोर्ट, गिरिराज ने उठाए सवाल
SHARE

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में डीडीए की जमीन पर लगाई जाने वाली रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति को लेकर विवाद गरमाया हुआ है. डीडीए की जमीन पर बने शाही ईदगाह पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाई जानी है. इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में शाही ईदगाह मैनेजमेंट कमिटी की ओर से याचिका दाखिल की गई थी. शुक्रवार यानी आज ईदगाह मैनेजमेंट कमिटी की याचिका पर सुनवाई भी हुई. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने मैनेजमेंट कमिटी से माफी मांगने और विवादास्पद दलीलों को हटाने को कहा था, जिसके बाद कमिटी की ओर से माफी के साथ हलफनामा भी दायर किया गया था. 

अब मामले की सुनवाई मंगलवार को की जाएगी. इस मामले में आज सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से कहा गया कि माफी के साथ जो हलफनामा मैनेजमेंट कमिटी की ओर से दायर किया गया है, वो रिकार्ड में नहीं है, इस जल्द से जल्द रिकार्ड में लाया जाए. दरअसल, शाही ईदगाह मैनेजमेंट कमिटी ने पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति को स्थापित नहीं होने देना चाहती थी और इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी. इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने ईदगाह कमिटी की दलीलों और याचिका को लेकर उसे फटकार लगाई थी.

केंद्रीय मंत्री ने मूर्ति लगाए जाने पर रोक के बाद दी प्रतिक्रिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईदगाह मैदान के पास पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने का काम बुधवार को शुरू किया गया था, लेकिन अचानक दिल्ली एमसीडी की ओर से मूर्ति लगाए जाने का काम रोक दिया गया. मामले की जानकारी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि चाहे मंदिर की जमीन हो या ईदगाह…अगर लक्ष्मीबाई की मूर्ति नहीं तो क्या भारत में औरंगजेब की मूर्ति स्थापित होगी?

इससे पहले भी भाजपा ने मूर्ति लगाए जाने के काम रोके जाने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा. दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था कि मूर्ति लगाए जाने की परियोजना दिल्ली पीडब्ल्यूडी और एमसीडी की ओर से प्रस्तावित की गई थी, जो अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के अधीन है. भाजपा के आरोपों के बाद बुधवार को AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा RSS कार्यालय के बाहर रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति को हटाने की साजिश कर रही है. 

वॉट्सऐप ग्रुप्स में वायरल हुए थे मैसेज
दरअसल, कुछ वॉट्सऐप ग्रुप्स में दिल्ली में शाही ईदगाह की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर अफवाह फैलाई थी. मैसेज में लोगों को ईदगाह के पास जमा होने को भी कहा गया था. मैसेज में ये भी कहा गया था कि ईदगाह की जमीन पर रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाई जा रही है. मैसेज में लिखा था कि मुसलमानों अब नहीं उठे तो कब उठोगे? अब नहीं लड़े तो कब लड़ोगे? अगर अभी नहीं बोलोगे, तो तुम्हें नमाज के लिए भी इजाजत लेनी होगी, खुदा को क्या मुंह दिखाओगे? 

ये मैसेज जैसे वायरल हुए, दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है और अगर कोई जमा होकर विरोध प्रदर्शन करता है, तो फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिर पुलिस ने समय रहते हालातों पर काबू पा लिया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में सतर्कता बरत रही है. 

लक्ष्मीबाई की मूर्ति पर आखिर ऐतराज क्यों है?
दरअसल, सदर बाजार में पास पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाई जानी है. इसे लेकर 25 सितंबर को खुदाई शुरू की गई. जिस मैदान में रानी लक्ष्मबाई की मूर्ति लगनी है, वहां ठीक सामने ईदगाह मैदान है. मूर्ति लगाए जाने की सूचना के बाद ईदगाह प्रबंधन कमिटी ने ऐतराज जताया और इस पार्क पर अपना दावा ठोंक दिया. हालांकि, जब मामला कोर्ट पहुंचा तो दिल्ली हाई कोर्ट ने कमिटी को फटकार लगाई और पार्क में मूर्ति लगाने का काम जारी रखने का आदेश दे दिया. कोर्ट की ओर से कहा गया कि रानी लक्ष्मीबाई देश की नायिका हैं और उनका स्थान धर्म से ऊपर है.

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बक्सर में एक साथ 15 किन्नर गिरफ्तार, पुलिस ने बताई वजह बक्सर में एक साथ 15 किन्नर गिरफ्तार, पुलिस ने बताई वजह
Next Article ईरान में ऐसी कोई जगह नहीं जहां हम नहीं पहुंच सकते, UNGA में नेतन्याहू की दो टूक… ईरान में ऐसी कोई जगह नहीं जहां हम नहीं पहुंच सकते, UNGA में नेतन्याहू की दो टूक…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?