By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ईरान में ऐसी कोई जगह नहीं जहां हम नहीं पहुंच सकते, UNGA में नेतन्याहू की दो टूक…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > ईरान में ऐसी कोई जगह नहीं जहां हम नहीं पहुंच सकते, UNGA में नेतन्याहू की दो टूक…
विदेश

ईरान में ऐसी कोई जगह नहीं जहां हम नहीं पहुंच सकते, UNGA में नेतन्याहू की दो टूक…

Last updated: 2024/09/28 at 11:01 AM
Share
6 Min Read
ईरान में ऐसी कोई जगह नहीं जहां हम नहीं पहुंच सकते, UNGA में नेतन्याहू की दो टूक…
SHARE

हिज्बुल्लाह और हमास से दोतरफा युद्ध कर रहे इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा को संबोधित किया।

Contents
जंग के बाद गाजा को हमास को नहीं देंगे- नेतन्याहूहिजबुल्लाह ने इजरायल के एक हिस्से को घोस्ट टाउन में बदला- नेतन्याहूदो मैप को लेकर आए इजरायली पीएम

ईरान के इजरायल पर हमलों की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा कि मैं तेहरान में बैठे तानाशाहों से कह देना चाहता हूं कि ईरान की धरती पर ऐसा कोई कोना नहीं है जहां हम नहीं पहुंच सकते।

अगर हम पर हमला किया तो उसका बहुत बुरा परिणाम भुगतना होगा। इजरायली पीएम जब अपना भाषण शुरू कर रहे थे तब कई देशों के प्रतिनिधि सभा को छोड़कर चले गए।

इजरायली पीएम ने अपने भाषण के दौरान कहा कि मैं इस बार यहां नहीं आना चाहता था लेकिन यहां पर कई देशों के नेताओं ने आकर हमारे देश के बारे में झूठ बोलकर इजरायल के खिलाफ झूठी बातें फैलाई, उस झूठ को हटाने के लिए मुझे यहां आना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हमारा देश आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। 7 अक्तूबर को जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा है। अगर हम युद्ध नहीं करेंगे तो हमें खत्म कर दिया जाएगा।

हम शांति चाहते हैं लेकिन अगर कोई मेरे देश या देश के किसी भी नागरिक पर बुरी नजर डालेगा तो हमें जवाब देना भी आता है।

जंग के बाद गाजा को हमास को नहीं देंगे- नेतन्याहू

इजरायली पीएम ने कहा कि हम जंग के बाद गाजा को हमास को नहीं सौपेंगे, क्योंकि अगर हमने ऐसा किया तो उनकी नफरत की इंतेहा यही है कि वह एक बार फिर से 7 अक्तूबर दोहराने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने हमास की 24 बटालियन में से 23 को खत्म कर दिया है और हम जल्द ही हमास का नामोनिशान भी मिटा देंगे। उन्होंने कहा कि हम अगर गाजा को हमास को वापस दे देते हैं तो यह ठीक वैसा ही होगा कि हम दूसरे विश्व युद्ध के बाद नाजी सेना को जर्मनी सौंप देते।

हिजबुल्लाह ने इजरायल के एक हिस्से को घोस्ट टाउन में बदला- नेतन्याहू

इजरायली पीएम ने कहा कि लेबनान का आतंकी गुट हिजबुल्लाह ने इजरायल के एक हिस्से को घोस्ट टाउन में बदल दिया है। वह लगातार हमारे स्कूलों, रसोई घरों , अस्पतालों पर रॉकेट दागता है।

मैं संयुक्त राज्य अमेरिका से पूछता हूं कि अगर उनके सैन डिएगो पर कोई ऐसे हमला करता तो वह कितने दिनों तक चुप रहते, आखिर अमेरिकी सरकार इसे कितने दिन बर्दाश्त करती। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वह नहीं करते। हम भी वही कर रहे हैं।

हमने हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडरों को मार गिराया है, जिन्होंने भी उनकी जगह ली हमनें उनको भी मार गिराया। और मैं दुनिया को बता देना चाहता हूं कि जो भी उनकी जगह लेगा उनका यही अंजाम होगा।

दो मैप को लेकर आए इजरायली पीएम

इजरायली पीएम नेतन्याहू अपने साथ दो मैप लेकर आए थे। उन्होंने मैप को दिखाते हुए कहा कि पिछली बार जब मैं यहां आया था तो अपने साथ एक मैप लाया था,जिसमें इजरायल और उसके साथी अरब देश एशिया को यूरोप से जोड़ रहे थे, हिंद महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ रहे थे। लेकिन आज एक और नक्शा दिखा रहा हूं यह आतंक का नक्शा है।

इजरायली पीएम ने इस नक्शे में ईऱान, ईराक, सीरिया और यमन को काले रंग से दिखाते हुए इसे मिडिल ईस्ट का श्राप बताया। इसके बाद इनको दोनों हाथों में लेकर दिखाते हुए नेतन्याहू ने कहा कि मेरे एक हाथ में भविष्य है तो दूसरे हाथ में दुनिया के भविष्य का अंधकार, यह देश दुनिया के माथे पर सबसे बड़ा कलंक हैं।

7 अक्तूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद से ही इजरायल में अपनी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी थी। इजरायल की तरफ से कहा गया था कि जब तक वह हमास को जड़ से खत्म नहीं कर देगा तब तक वह चैन से नहीं बैठेगा।

7 अक्टूबर को हमास कई बंधकों को अपने साथ बंदी बनाकर लेकर गया था, उनमें से कई मार दिए गए तो कई को इजरायली सेना के द्वारा छुड़ा लिया गया लेकिन कई अब भी हमास की कैद में हैं।

इजरायल और हमास के युद्ध के बीच में लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने भी इजरायल पर हमला करना शुरू कर दिया जिसके बाद इजरायल हिज्बुल्लाह पर भी चढ़ दौड़ा।

पिछले एक कुछ दिनों में इजरायली वायुसेना की तरफ से इतनी भयंकर बमबारी की गई है जिससे पूरा लेबनान दहल गया। इस हमले में करीब 500 लोगों के मारे जाने की खबर है।

इजरायल का कहना है कि जब तक वह हिजबुल्ला और हमास को खत्म नहीं कर देगा तब तक शांत नहीं बैठेगा।

The post ईरान में ऐसी कोई जगह नहीं जहां हम नहीं पहुंच सकते, UNGA में नेतन्याहू की दो टूक… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने का मामला पहुंचा कोर्ट, गिरिराज ने उठाए सवाल लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने का मामला पहुंचा कोर्ट, गिरिराज ने उठाए सवाल
Next Article चीन सीमा के पास भारतीय सेना को मिली जबरदस्त फायरिंग रेंज, घातक हथियारों का होगा टेस्ट… चीन सीमा के पास भारतीय सेना को मिली जबरदस्त फायरिंग रेंज, घातक हथियारों का होगा टेस्ट…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?